जगाधरी: हाफिजपुर से 15 अक्टूबर से लापता जानवी को ढूंढने के लिए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से सचिवालय में लगाई गुहार
परिवार वालों ने बताया कि 15 अक्टूबर को घर से स्कूल के लिए निकली थी। मगर स्कूल ना जाकर उसे यमुनानगर के बस स्टैंड पर देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज किया हुआ है। उसका कोई भी सुराग न लगने पर आज परिवार वालों ने पुलिस अधीक्षक से लघु सचिवालय में मुलाकात करते हुए उसे ढूंढने की गुहार लगाई।