ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए। पुलिस ने शनिवार को क़रीब 5:00 बताया कि सासाराम (मु०) थाना की टीम ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम एवं चोरी हुए दो मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए। थाना पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से संबंधित मोबाइलों की पहचान की गई और सत्यापन के बाद दोनों फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए।