हुसैनाबाद: सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल रहीम हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर बाजार निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल रहीम अपनी पत्नी नाजरा खातून के साथ सोमवार दोपहर को पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। उनके घर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही, जहां परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित यात्रा के लिए दुआएं कीं। इस दौरान माहौल