बिंद: बिंद प्रखंड कार्यालय में बदहाली की तस्वीर, धूल फांक रही सरकारी संपत्तियां
Bind, Nalanda | Jun 6, 2026 बिंद प्रखंड कार्यालय की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। प्रखंड कार्यालय परिसर का एक कमरा साफ-सफाई के अभाव में पूरी तरह खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है। कमरे के अंदर सरकारी किताबें, कुर्सियां, टेबल, अलमीरा और महत्वपूर्ण कागजात धूल की मोटी परत से ढंके पड़े हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार प्रखंड कार्यालय के अन्य कमरों की नियमित सफाई होती है,