बदायूं: देवरमई गांव में बारिश का पानी खेत में जाने को लेकर हुए विवाद में 5 लोगों ने एक युवक को लाठी डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 6, 2024 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के देवरमई गांव के रहने वाले राम बहादुर पुत्र राम सिंह का गांव के ही पांच लोगों से बारिश का पानी खेत में जाने को लेकर के विवाद हो गया। जिसमें पांच लोगों ने राम बहादुर को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल राम बहादुर के परिजनों ने उझानी कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। घायल राम बहादुर को शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।