समस्तीपुर: पति के घर में ही EX ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी, पंचायत के फैसले पर पति ने ही प्रेमी से कराई पत्नी की दोबारा शादी
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने एक शादीशुदा महिला और उसके पुराने प्रेमी को पकड़कर कथित तौर पर जबरन शादी करा दी। घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार, खगड़िया निवासी युवती का अपने स्कूली दिनों के शिक्षक से पुराना प्रेम संबंध था। समय के साथ दोनों अलग हो गए।