फतेहपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड में मोरंग से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर पलटा बड़ा हादसा टला
फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड में रविवार को राजेश ट्रैक्टर में मोरंग लाद कर कहि जा रहा था तभी अचानक ओवरलोड होने की वजह से ट्रैक्टर पलट गया जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया चालक राजेश ने कूदकर किसी तरह से जान बचाई। घटना से काफी देर तक हड़कम्प मचा रहा। गनीमत थी कि रविवार होने की वजह से भीड़ भाड़ नही थी।