उदयपुर जिले की बेकरिया थाना पुलिस ने दोस्त की हत्या के आरोपी को शनिवार शाम 6 बजे गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश पिता तेजाराम निवासी हिमावा फली घरट जिला सिरोही को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चाकू बरामद किया है। थानाधिकारी ने बताया कि 22 अक्टूबर 2025 को सूचना मिली थी।