उज्जैन शहर: केंद्रीय जेल में प्रतिबंधित सामग्री ले जाते प्रहरी निलंबित, जांच शुरू
उज्जैन की भैरवगढ़ केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था मे बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह ड्यूटी पर आए जेल प्रहरी नरेंद्र चौधरी को मुख्य द्वार पर तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री के साथ रंगे हाथो पकड़ा गया।जांच के दौरान प्रहरी के पास से जर्दा और गुटखा पाउच बरामद हुए, जिन्हें वह बड़ी चतुराई से अपने कपड़ों मे छुपाकर जेल के भीतर ले जाने का प्रयास किया।