शाहजहांपुर: पुलिस ने नगरिया मोड़ से ककरा काकर कुंड जाने वाले रास्ते से 5140 रुपए और स्कूटी के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दरअसल थाना सदर बाजार पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बालाजी नगर अजीजगंज मोहल्ले के रहने वाले शनि को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 5140 की नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद हुई है। आपको बता दे कि एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर 35000 रुपए छीनने का मामला दर्ज कराया था।