मुज़फ्फरनगर: भोले की भक्ति का अनोखा अंदाज़! ₹500 के असली नोटों से सजी कांवड़ ने लूटी महफिल, ₹7,000 के असली नोटों से हुआ श्रृंगार
मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक पर सावन कांवड़ यात्रा के दौरान एक अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी। दिल्ली के शिवभक्त विकास ₹500 के असली नोटों से सजी, कुल ₹7,000 के नोटों वाली कांवड़ लेकर हरिद्वार से दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना से यह संकल्प लिया है।कांवड़ को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।