हरदोई: जो उम्र पढ़ने की है, उस उम्र में कूड़ा बीनकर गुजार रहे जीवन, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2026 एक ओर सरकार और सामाजिक संगठन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में कई बच्चे आज भी स्कूल की बजाय कूड़ा बीनकर अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कम उम्र के बच्चे कूड़े के ढेर से प्लास्टिक और अन्य सामान चुनते नजर आ रहे हैं।