गढ़वा: समाहरणालय में आम बिक्री केंद्र का सांसद, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त व विधायक गढ़वा एवं भवनाथपुर के द्वारा किया गया उदघाटन
Garhwa, Garhwa | Jun 4, 2026 गढ़वा समाहरणालय परिसर में गुरुवार को मनरेगा अंतर्गत उत्पादित आम की बिक्री के लिए आमबिक्री केंद्र के कैनोपी का उद्घाटन किया गया। पलामू लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद वी.डी. राम, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, माननीय विधायक गढ़वा सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं माननीय विधायक भवनाथपुर अनंत प्रताप देव द्वारा सम्मिलित रूप से इसका उदघाटन किया