नरवर: नरवर-मगरोनी रोड पर बड़ा हादसा होने का खतरा, सड़क किनारे धंसी पुलिया और गहरी खाई बनी मुसीबत
नरवर-मगरोनी रोड पर MPRDC की सड़क इन दिनों हादसे को खुला न्योता देती नजर आ रही है। सड़क के बिल्कुल किनारे बनी गहरी खाई और क्षतिग्रस्त पुलिया राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। हालत यह है कि सड़क से गुजरने वाले दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन चालकों की जान हर समय जोखिम में बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मौन साधे बैठा है। मौके पर स्थिति बेहद चिंताजनक