परिहार: उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की बेला खुर्द शाखा ने क्षेत्र में ऋणियों को थमाया नोटिस
बुधवार को बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी गिरजेश मारवाड़ी एवं बेला खुर्द शाखा के प्रबंधक हिमांशु कुमार पाठक ने बेला थाना पुलिस के साथ ऋणियों को नोटिस उपलब्ध कराया। साथ ही हिदायत दिया की शाखा में आकर अपने ऋण को एक मुस्त समझौता के तहत बंद कर ले। अन्यथा लोक अदालत के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।