आज बुधवार को शाम 4:00 बजे के करीब दुमका शहर के शिव पहाड़ निवासी बुलबुल कुमार ने नगर थाना में एक आवेदन देकर बक्शी बांध के सिंघाड़ा पोखरा निवासी किसलय पल्लव के खिलाफ एक करोड रुपए ठगी करने का मामला दर्ज कराया है। नगर थाना को दिए आवेदन में बताया गया है की बेटा आशुतोष आनंद का रणजी क्रिकेट टीम में चयन कराने और कोचिंग के नाम पर 4 साल तक किस्तों में ठग लिया।