चंदवारा: पुलिस लाइन चंदवारा में कोडरमा पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव में 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा-कोडरमा के चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल है। सात पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला सोमवार को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन चंदवारा में मतदान के माध्यम से किया जा रहा है।