औरैया: राज्यमंत्री के प्रथम आगमन पर जेब कतरे ने पांच लोगों के जेबों पर डाला डाका, पुलिस की खुली पोल
शहर के हाईवे रोड मंडी गेट तिराहा के समीप आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे दर्जा प्राप्त मद्य निषेध राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला का स्वागत सम्मान भाजपा एवं व्यापारी नेता अवधेश भदौरिया के नेतृत्व में किया जा रहा था। उसी समय भीड़ का फायदा उठाते हुए उचक्कों ने पत्रकार की जेब से 10000 रुपये, बबलू सेंगर की जेब से 35000 रुपए व सुनील भदौरिया की जेब से 15000 रुपये पार किए।