भोगांव: बेवर क्षेत्र में तेरहवीं से लौटते समय हादसा, युवक की मौत, एक व्यक्ति घायल
बेवर थाना क्षेत्र में तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।