हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में नहरबंदी के बाद हरिके बैराज से 10,800 क्यूसेक पानी हुआ रिलीज
हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में नहरबंदी के बाद पानी राजस्थान में प्रवेश कर गया। हनुमानगढ़ की मसीतावाली हेड पर भी पानी पहुंच गया। जानकारी अनुसार हरिके बैराज से भी पानी की मात्रा बढ़ाकर 10800 क्यूसेक कर दी गई है। पहले पानी की मात्रा कम होने के कारण गति धीमी थी अब तेज रफ्तार से पानी आगे बढ़ रहा है। 45 दिन के क्लोजर के बाद पानी की आवक हुई है।