चरखारी: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर चरखारी कस्बा के एमएलसी ने किसानों को दिया भरोसा, जल्द मिलेगा मुआवजा
बुन्देलखण्ड के हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट और महोबा जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की रवि फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए MLC जितेन्द्र सिंह सेंगर ने प्रशासन को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए थे। उनके हस्तक्षेप के बाद राजस्व विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे पूरा कर लिया है। अब किसानों को जल्द मुआवजा मिलेगा।