मांझी: मांझी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ , बच्चों को पिलाई गई दवा
Manjhi, Saran | Jun 28, 2026 मांझी प्रखंड में रविवार को विशेष पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए सभी पात्र बच्चों तक दवा पहुंचना जरूरी है। 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत सभी बच्चों को खुराक पिलाने की अपील की।