बदनावर: ग्राम माकनी में,शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले ,आरोपियों के खिलाफ कानवन थाने में मामला हुआ दर्ज।
Badnawar, Dhar | Jul 4, 2024 कानवन थाने में ,नई न्याय संहिता के तहत थाने में, प्रथम एफआईआर दर्ज की गई हैं। ग्राम माकनी में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचने वाले, आरोपियों के खिलाफ ग्राम पंचायत सचिव ने मामला दर्ज करवाया है। कानवन थाने में फरियादी महेन्द्रसिंह राजोरिया पंचायत सचिव ने अतिक्रमण हटाने के दौरान बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।