गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, गुरुओं की समाधि पर किया पूजा अर्चना
दो दिवसीय दौरे पर आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे।एयरपोर्ट से सीधे अपने निवास स्थान गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरुओं की समाधि पर जाकर उन्होंने पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।कल मुख्यमंत्री गोरखपुर में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारी में लगा हुआ है।