साहेबगंज थाना क्षेत्र की हिम्मतपट्टी गांव में आवारा कुत्ता काटने से मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई । स्वजन के द्वारा घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबगंज मे भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर घायल को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया गया ।