छीपाबड़ोद: छीपाबडौद की अनाज मंडी में 2022 कट्टी की हुई आवक दर्ज
छीपाबड़ौद गौण अनाज मंडी में सोमवार को कुल 2,022 कट्टी कृषि उपज की आवक दर्ज की गई। मंडी में विभिन्न जिंसों की खरीद-बिक्री सामान्य रही, जिसमें अच्छी गुणवत्ता वाली उपज को बेहतर भाव मिले। मंडी से जुड़े सोनू जैन ने बताया कि गेहूं 2,439 से 2,698 रुपए प्रति क्विंटल बिका। मक्का 1,871 से 1,908 रुपए, सोयाबीन 5,500 से 6,910 रुपए और सरसों 7,000 से 7,400 रुपए प्रति क्विं