बीना: अंबेडकर तिराहे पर कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन, महंगाई के खिलाफ महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर चाय बनाकर जताया विरोध
Bina, Sagar | Mar 31, 2026 स्मार्ट मीटर व्यवस्था , पेट्रोल डीजल एवं गैस सिलेंडर की मारामारी एवं महंगाई से परेशान कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अंबेडकर तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। और जम कर नारेबाजी की। महंगाई और सिलेंडरों के लिए लग रही लाइन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता खाली सिलेंडर, लकड़ी और चूल्हा रख विरोध जता रहे थे।।