फारबिसगंज: फारबिसगंज के कुशमाहा पंचायत में लोहिया स्वच्छ मिशन अभियान के तहत सफाई कर्मियों को रवाना किया गया
फारबिसगंज के कुशमाहा पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मीयों को ई रिक्शा,ठेला आदि दें कर रवाना किया गया. बुधवार को दो बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुखिया पूजा केसरी ने हरी झंडी दिखाकर सभी को रवाना किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थें. इस मौके पर अधिकारियों की टीम मौजूद थे.