सोहागपुर: 2 सप्ताह बाद भी सीवर लाइन का काम अधूरा, जय स्तंभ चौक पर राहगीर परेशान
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक पर दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी सीवर लाइन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है,जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है,राहगीरों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,बुधवार को लगभग 5:00 बजे तक जय स्तंभ चौक पर मार्ग वन किया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था चौपट हो गई है।