छतरपुर: शराब के लिए पैसे मांगने का विरोध करने पर दो युवकों से मारपीट,जिला अस्पताल में भर्ती।
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम सोरा में शराब पीने के लिए पैसे मांगने का विरोध करने पर दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनसे पैसे भी छीन लिए और पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की।आज 25 जुलाई सुबह करीब 5:00 बजे परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया।