पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की कराइकेला थाना के छोटा रांगरिंग में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई .इसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।बताया जाता है कि छोटा रांगरिंग गांव निवासी 34 वर्षीय कार्तिक सम्बरूई अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान तेज आंधी बारिश के साथ वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गया।