हरदा: बंगाली कॉलोनी में खंभे से उतरे करंट से 14 वर्षीय बालक झुलसा, बेहोश हालत में अस्पताल में भर्ती
Harda, Harda | Apr 2, 2026 शहर की बंगाली कॉलोनी में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया। आज 2 अप्रैल शाम 6 बजे जिला अस्पताल चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार अलीम (14 वर्ष), पिता अकिल खान, घर का कचरा फेंकने के लिए सड़क पर गया था। लौटते समय रास्ते में लगे बिजली के खंभे की अर्थिंग में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह खंभे से चिपक गया।