कोल: नुमाइश के वैरायटी शो के वायरल वीडियो पर एसएसपी का एक्शन, अश्लील डांस के सभी वैरायटी शो बंद कराए गए
Koil, Aligarh | Jan 29, 2026 नुमाइश में चल रहे वैरायटी शो के वायरल वीडियो पर एसएसपी नीरज जादौन ने सख्त एक्शन लिया है। वैरायटी शो का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सभी वैरायटी शो को बंद करा दिया है। दरअसल बुधवार रात्रि वैरायटी शो में बार बालाओं के अश्लील डांस पर नोटों की बरसात की जा रही थी।