धार: जिला कांग्रेस भवन पर संगठन प्रभारी रघु परमार की उपस्थिति में हुई बैठक
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार धार जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक नवनियुक्त संगठन प्रभारी रघु परमार की उपस्थिति में जिला कांग्रेस भवन बस स्टेंड धार पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन सहप्रभारी महेन्द्रसिंह गुर्जर एवं सुरेश पंवार, कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार सहित अन्य मौजूद रहे।