धार: धार में दिव्यांग दिवस पर बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई
धार जिले के 13 विकासखण्डों के लगभग 150 दिव्यांग बच्चों ने राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशनुसार बुधवार धार के निजी गार्डन में आयोजित दिव्यांग दिवस पर खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा शामिल हुए।