उतरौला: उतरौला में कोलकाता से आए मूर्तिकार चार महीने से दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे
उतरौला बलरामपुर उतरौला नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम के साथ नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। नवरात्रि के उत्साह और रंग अभी से बाजार में दिखाई देने लगे हैं। शहरवा ग्रामीण क्षेत्रों के पंडालों में विराजमान होने वालीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मां की मूरत को सुंदर आकार