उतरौला: टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिली महत्वपूर्ण सीख
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला बाजार स्थित टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को अर्धवार्षिक परीक्षा का शुभारंभ हुआ। परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखा। विद्यालय परिसर में सुबह से ही परीक्षार्थियों की चहल-पहल रही और सभी निर्धारित समय पर अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुँच गए।