भरगामा: सिरसिया हनुमानगंज में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत में गुरुवार को समय 12 बजे के करीब पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन और मुखिया उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया.