भरगामा: भरगामा प्रखंड क्षेत्र के जयनगर काली मंदिर परिसर में नौ दिवसीय नवाह संकीर्तन प्रारंभ, वातावरण भक्तिमय
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के जयनगर गांव स्थित श्रीश्री 108 दक्षिणेश्वरी काली मंदिर परिसर में मंगलवार की देर संध्या 6 बजे के करीब, नौ दिवसीय मां श्यामा नामधुन नवाह संकीर्तन प्रारंभ हो गया है. इससे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है. नौ दिवसीय नवाह संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी तारानंद झा ने गणेश वंदना के साथ प्रारंभ किया.