बदायूं: बदायूं के पालका नगला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किसान की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 13, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अहीरटोला के रहने वाले 75 वर्षीय नेत्रपाल सिंह पुत्र स्व० रामचंद्र किसान थे। वह 05 जून 2026 की शाम साइकिल द्वारा अपने खेत से काम कर अपने घर लौट रहे थे। तभी थाना उझानी क्षेत्र के पालका नगला गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल किसान को परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।