छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद में खेतों में नोलाइयों में लगी आग, गैस गोदाम तक पहुंची, टला बड़ा हादसा
छीपाबडौद क्षेत्र में हरनावदा जागीर स्थित एच.पी. गैस गोदाम के आसपास खेतों में रविवार को किसानों द्वारा खेतों की नोलाइयों में लगाई गई आग अचानक फैलते हुए गैस गोदाम परिसर तक पहुंच गई। आग की सूचना मिलते ही गोदाम संचालक सत्तू मीणा ने तत्काल उपखंड अधिकारी को सूचना देकर दमकल भेजने की अपील की। घटना की सूचना पर हरनावदा जागीर निवासी कई लोग मौके पर पहुंचे और ट्यूबवेल