जलेसर: बड़ा बाजार जलेसर में विद्युत केबल में आग लगने से स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप।
Jalesar, Etah | May 28, 2024 जलेसर नगर के बडा बाजार मोहल्ले में विद्युत केबल में अचानक आग लगने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। और राहगीर से लेकर स्थानीय निवासी पूरी तरह से सकते में आ गए। और मामले की जानकारी विद्युत विभाग जलेसर को दी गई, जानकारी लगने के बाद विद्युत विभाग की टीम के द्वारा विद्युत केबल को सही से जोड़ने का कार्य किया गया।