रफीगंज: कासमा पुलिस ने 7 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल जब्त, भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद
कासमा पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत बक्शी बिगहा एवं साहु कर्मा नहर से छापामारी कर 7 शराब तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया तथा चार मोटरसाइकिल को जब्त किया है एवं भारी मात्रा में देसी एवं विदेशी शराब बरामद किया है। रविवार संध्या 5 बजे कासमा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को जेल भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।