मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन श्रमिकों की हुई मौत
मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर 33 गांव निवासी विजय 40 वर्ष देवेंद्र 38 वर्ष राजेश 41 वर्ष शनिवार की देर रात लगभग 10:30 बजे। मड़िहान के ददरी स्थित निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट से मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे देवरी कला गांव के सामने धर्म कांटा के पास। सोनभद्र की तरफ से कोयला लदी सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।