गौरिहार: ग्राम पलटा की बिजली समस्या के स्थायी समाधान की मांग, जनपद सदस्य भावना राजे प्रजापति ने सौंपा आवेदन
गौरिहार जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 की जनपद सदस्य भावना राजे प्रजापति ने ग्राम पलटा में लंबे समय से बनी विद्युत समस्या के स्थायी समाधान के लिए विद्युत वितरण केंद्र गौरिहार के कनिष्ठ अभियंता को आवेदन सौंपा। उन्होंने सोमवार की शाम 4 बजे बताया कि ग्राम पलटा 11 केवी लाइन का अंतिम गांव होने से नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।