सुपौल: जिला जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 69 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Supaul, Supaul | Jun 12, 2026 सुपौल में जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, विकास योजनाओं और अन्य जनसरोकार से जुड़े मामलों की शिकायतें शामिल थीं। आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को दिए कार्रवाई का निर्देश।