रघुराजनगर नगरी: बिहारी चौक से महावीर भवन तक सड़क कई दिनों से खुदी, व्यापारियों में आक्रोश
सतना मे बिहारी चौक से महावीर भवन तक सड़क कई दिनों से खुदी पड़ी होने के कारण स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़े रहने से क्षेत्र में धूल, गंदगी और जाम जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही से वार्ड के निवासी व दुकानदार विगत कई दिनों से परेशान हैं।