तिर्वा: ठठिया के नदेईपूर्वा गांव के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, 210 बीघा गेहूं जलकर हुआ नष्ट
Tirwa, Kannauj | Apr 21, 2026 तिर्वा : गेहूं की पकी खड़ी फसल में किसी तरह से आग लग गई। आग कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ जोरों से दहकने लगी। करीब तीन घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। इसमें 210 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल की तीन गाड़ियां दौड़ती रहीं और किसानों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया है।