खिरकिया: खिरकिया में 15 से 17 जून तक लगेंगे जनकल्याणकारी शिविर, विभिन्न विभागों के अधिकारी
करेंगे समस्याओं का निराकरण।
Khirkiya, Harda | Jun 11, 2026 आमजन की समस्याओं के समाधान एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद कार्यालय खिरकिया में 15 से 17 जून तक तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारी अलग-अलग दिनों में उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।