रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध चिट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस ने अवैध चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से शुक्रवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त वार्ड नं 15 रावतसर में अवैध एक ग्राम 16 मिलीग्राम चिट्टे सहित एक युवक दीपक कुमार निवासी रावतसर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है